Header Banner

नशामुक्ति शिविर 1 से

BY — November 26, 2016

261102उदयपुर। पुलिस लाइन परिसर में उदयपुर पुलिस, अलंकार फाउंडेशन व निजी चिकित्सा लय के तत्वावधान में 1 से 15 दिसम्ब र तक नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस बाबत परामर्श व रजिस्ट्रेशन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें शहर के विभिन्न थानों क्षेत्रों के करीब 23 नशे के आदी व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। करीब 10 परिवार भी इस परामर्श व रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम में शरीक हुए।
काउसलिंग में अलंकार फाउडेषंन के अध्यक्ष देवकिशन शर्मा ने विभिन्न प्रकार के नशे के शारिरीक, मानसिक व आध्यात्मिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एवं नशे के सामाजिक दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस संबध में रविवार को भी परामर्श व रजिस्ट्रेशन का कार्यक्रम कल 10.30 बजे पर पुनः होगा। नशामुक्ति शिविर में भोजन, आवास व चिकित्सकीय सुविधाएं पूर्ण तथा निशुल्क उपलब्धा कराई जाएगी। उक्त काउंसलिंग में रतन चावला उप अधीक्षक पुलिस व हनुवन्त सिंह भाटी पुलिस निरीक्षक प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट बतौर कॉर्डिनेटर उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply