उमराह के लिए 48 सदस्यीय दल रवाना

BY — December 1, 2016

011203उदयपुर। मुस्लिम समाज के 48 लोगों का एक दल मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा पर गुरूवार को खांजीपीर चौक से रवाना हुआ।

इस उमराह दल में शहर भर से जाने वाले जायरिनों का मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रियों को फूलमालाएं पहना रूखसत किया। इस मौके पर नातखानों ने नातेपाक पढ़ी। इस मौके पर पीर मोहम्मद रफीक साहब ने देश में अमनो चैन और खुशहाली की दुआएं की। उमराह दल के रवाना होने पर खांजीपीर मस्जिद के इमाम आफताब आलम, रेहान अली, जिशान अली, खांजीपीर के सदर कलीम खान, पार्षद राशिद खान ने सभी यात्रियों को मुबारक बाद दी। सैयद टूर एण्ड ट्रावेल्स की ओर से गए सभी 48 यात्री इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी का पर्व मक्का ओर मदीना में ही मनाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *