Header Banner

विवाहिता की हत्या, पति पर शक, हिरासत में

BY — December 1, 2016

011206उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में आज एक अपार्टमेंट में महिला की हत्या कर दी गई। द आर्बिट 1 अपार्टमेंट में रहने वाली रुचिता गुप्ता की लाश अपार्टमेंट के अंदर स्टोर में मिली। हत्या की सूचना महिला के पति केबी गुप्ता ने पुलिस को दी। पुलिस का प्रथम दृष्टया शक पति पर जा रहा है।

पति गुप्ता ने बताया कि रूचि आरजेएस की तयारी कर रही थी और वो खुद सीए और लॉ की तैयारी कर रहे हैं। सुबह रूचि दोनों बच्चोंए को स्कूल भेजने के बाद कोचिंग चली गई। उसके वह भी बाहर चला गया। वापस 11 बजे के करीब फ्लैट पर लौटा तो देखा बाहर से गेट खुला है। अंदर झांकने पर खून दिखा तो गार्ड को बुलाया और दरवाजे के अंदर जाकर देखा तो रूचि की खून से सनी लाश स्टोर में पड़ी है।
पति ने बताया रूचि कोचिंग गई थी और वापस आ गई। पुलिस ने पता किया तो रूचि जिस उदावत कोचिंग पर जाती थी वंहा आज नहीं गई। आखिर रूचि बहार गई या नहीं गई सवाल खड़ा कर रही है। हत्या सर में भारी भरकम वस्तु के मारने से हुई है। हत्यारे के साथ काफी संघर्ष हुआ है, जो हालात बयां कर रहे है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर है। अपार्टमेंट के सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। गार्ड पूरण सिंह को बुलाया है। दूध वाले अख़बार होकर से पूछताछ करने में लगी है। अपार्टमेंट 702 जिसमें हत्या हुई उसके आसपास वालों से पूछताछ कर सुराग लगाया जा रहा है। अपार्टमेंट में रहने वाले मेहता और पंवार साब ने बताया कि सात दिन पहले रूचि ने कुछ लड़को के बेवजह अपार्टमेंट में घूमने की शिकायत की थी। पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश् कर रही है। पति पत्नी के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जानकारी के अनुसार रूचि अजमेर के केसरगंज की रहने वाली है। उसकी 15 साल पहले कोटा निवासी केबी गुप्ता से लव मैरिज हुई तभी से उदयपुर में रह रहे थे।
पुलिस का मानना है कि कॉम्ले    क्सर के सीसीटीवी के अनुसार कोई संदिग्धन अंदर नहीं आया। गुप्ताक ने इससे पहले कभी चौकीदार से बात नहीं की और आज कॉलेज जाते समय चौकीदार को दूध वाले को रूचि को दूध देकर आने की बात कहकर गया। इससे पुलिस की आशंका गहरा गई। पुलिस ने पति केबी गुप्ताद को हिरासत में ले लिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply