Header Banner

बाल चिकित्सा शिविर में 275 बच्चों की जांचें

BY — December 3, 2016

031201उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर, निजी हास्पिटल एवं टीएन रेजीडेन्शियल स्कूल के तत्वावधान में आज हिरण मगरी से. 4 स्थित टीएन रेजीडेन्शियल स्कूल में बाल चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें 275 बच्चों की जांच कर परामर्श दिया गया।

क्लब अध्यक्ष मानिक नाहर ने बताया कि हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बच्चों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर उनके अभिभावकों के उचित परामर्श दिया गया। शिविर में सहसचिव हेमन्त मेहता, क्लब ट्रेनर नक्षत्र तलेसरा, डॉ. राजेश, डॉ. रमन, डॉ. हरनेश, डॉ. संगीता, डॉ. शुभम जैन, डॉ. विजेन्द्र व स्कूल के प्राचार्य बीएल मेनारिया ने सेवायें दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply