मिक्स कूडो मार्शल आर्ट में उदयपुर की बेटी ने दिलाई स्वर्णिम सफलता

BY — December 4, 2016

62वें नेशनल स्कूल गेम्स 2016-17 प्रतियोगिता

041207उदयपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा 2 दिसम्बर तक मध्यप्रदेश के सागर जिले में आयोजित 62वें नेशनल स्कूल गेम्स 2016-17 में राजस्थान से पहली बार गयी कूडो मार्शल आर्ट की टीम ने कुल चार पदकों पर कब्जा किया। जिसमें से उदयपुर की बेटी ने 19 वर्षीय वर्ग में स्वर्ण पदक जीत राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की।

मुख्य प्रशिक्षक एवं तकनीकी निदेशक रेन्शी राजकुमार मेनारिया के नेतृत्व में गयी इस टीम ने एक स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कास्यं पदकों पर कब्जा किया। जिसमें उदयपुर से गये 7 खिलाड़ियों में से 3 ने तथा एक बीकानेर के खिलाड़ी ने पदक जीता। मेनारिया ने बताया कि अपने संघर्षपूर्ण मुकाबले में उदयपुर की प्रियुल मेनारिया ने 73 किग्रा हैवीवेट केटेगरी में स्वर्ण पदक जीत राजस्थान का खाता खेला था। इसके बाद उदयपुर के आर्यनसिंह राजावत ने 68 किग्रा केटेगरी में रजत पदक, उदयपुर के अक्षयराजसिंह जोधा ने 53 किग्रा. वर्ग एवं बीकानेर के सौरव डूमरा ने 73 किग्रा वर्ग कास्यं पदक जीत कर पहली बार से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजसथान की टीम को पहली बार 4 पदक दिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहिचान बनाने में सफलता हासिल की।
041208उल्लेखनीय है कि प्रियुल मेनारिया ने स्वर्ण पदक जीतने के अपने स्वप्न को पूरा करने के लिए अपना 20 किग्रा वजन कम कर राजस्थान को पहली बार इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रचा। राजस्थान से इस प्रतियोगिता में 16 सदस्यीय दल ने भाग लिया था जिसमें 8 बालक एवं 8 बालिकाएं सम्मिलित थी। दल के मुख्य कोच राजकुमार मेनारिया, महिला कोच श्रीमती मंजू मेनारिया एवं टीम मेनेजर बीकानेर के प्रीतम सेन थे। आज प्रातः टीम उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर स्वर्णिम सफलता हासिल कर टीम पंहुची जहंा उनका स्टेशन मास्टर शरद पुरोहित, सीए महेश मेनारिया, गजेन्द्र सिंह राजावत,प्रमोद जोशी,ललित पानेरी, जोधपुर के शान्दाए गोविन्द प्रजापत सहित अनेक पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *