Header Banner

गोवर्धन विलास स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

BY — December 7, 2016

071201उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान तहत पिछले दिनों स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर, पेंटिंग, वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं विभिन्न खेलकूद हुए। इनमें राज्यस्तरीय कबडडी में राउमावि गोवर्धनविलास की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राउमावि गोवर्धनविलास के प्रधानाचार्य राजकमल लौहार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा जयपुर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यस्तरीय कबडडी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त स्थानीय विद्यालय के कबडडी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश नवीन सिन्हा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी चेयरमैन कल्पेश झवेरी ने राज्यस्तरीय में प्रथम स्थान प्राप्त 11 खिलाड़ियों को स्वर्णपदक एवं प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लोहार ने बताया कि स्वर्ण पदक लेकर उदयपुर आगमन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा 11 खिलाड़ियों एवं दल प्रभारी श्री कुलदीप सिंह अध्यापक का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply