शर्मा के चित्रों की प्रदर्शनी

BY — December 10, 2016

101201उदयपुर। हैदराबाद के मशहूर साहित्यकार एवं चित्रकार कन्हैयालाल शर्मा के कोलाज चित्रों की उदयपुर सूचना केन्द्र की कला दीर्घा में प्रदर्शनी शुक्रवार रात सम्पन्न हुई। इसका समापन वयोवृद्ध चित्रकार एसआईईआरटी उदयपुर के पूर्व सहायक निदेशक बशीर अहमद परवेज ने पेंटिंग उतार कर किया।

अहमद ने प्रदर्शनी आयोजन के लिए श्री शर्मा की दोनों पुत्रियों उर्मिला एवं नीना की सराहना की और प्रदर्शनी की आशातीत सफलता के लिए बधाई दी। श्री अहमद ने प्रदर्शनी में विमोचित शर्मा के काव्य संग्रह सितारे मिल न सके को बहुत ही प्रभावशाली एवं भाव प्रवण बताया और कहा कि यह काव्य वातावरण तथा भावनामय जीवन का अनोखा संगम है। आरंभ में प्रदर्शनी आयोजकों उर्मिला पुरोहित एवं नीना सिखवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और वयोवृद्ध चित्रकार अहमद को काव्य संग्रह भेंट किया। इससे पूर्व चित्रकारों तथा बड़ी संख्या में कलाप्रेमियों ने प्रदर्शनी को देखा तथा सराहा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *