Header Banner

योग से स्वास्थ्य एवं सुंदरता पर कार्यशाला

BY — December 15, 2016

उदयपुर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन (जीतो) लेडीज विंग की ओर से योग द्वारा स्वास्थ्य  एवं सुंदरता पर कार्यशाला होटल गोरबंध में आयोजित की गई।

जीतो लेडीज विंग चीफ सेक्रेटरी विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि योग एक्सपर्ट गुनीत मूंगा ने सदस्याओं को सुंदर एवं स्लिम फेस, बढ़ती उम्र में चेहरे की झुर्रियां हटाने, आंखों के काले घेरे हटाने, सुंदर गर्दन, गर्दन दर्द, मेमोरी पावर बढ़ाने, आँखों की रोशनी बढाने, आँखों से चश्मा हटाने से सम्बंधित व्यायाम एवं महत्वपूर्ण टिप्स सिखाए। व्यायाम के साथ बढ़ती उम्र में खानपान क्या हो, इसकी भी जानकारी दी। इस कार्यशाला में सोनल सिंघवी, शोभा जैन, लता भंडारी, मीना तलेसरा, स्वाति जैन, भावना शाह, उर्मिला नागोरी, ऋतू मारू, सोनाली मारू सहित कई सदस्याओं ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply