Header Banner

विजन एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम

BY — December 22, 2016

उदयपुर। राजस्थान महिला विद्यालय के द विज़न एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सामर ने सरस्वती वंदना कर किया।

पहले दिन बच्चों ने एकल नृत्य, एकल अभिनय, मूक अभिनय, सदृश्य अभिनय आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा व योग्यता को प्रदर्शित किया। दूसरे दिन समूह नृत्य, गायन, कविता प्रतियोगिता आदि के आयोजन रखे गए। बच्चों ने उत्साह से सभी में भाग लेकर अपनी योग्यताओ को सबके सामने प्रस्तुत किया। सभी अध्यापिकाओं व प्रधानाध्यापिका के सहयोग से कार्यक्रम संचालित व सफल हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply