Header Banner

फुटकर व्यापारियों का ई-वॉलेट में आज रजिस्ट्रेशन करेगी फोर्टी

BY — December 23, 2016

खुदरा-फुटकर व्यापारियों को कैशलेस करने का रखा लक्ष्य

उदयपुर। राज्य के व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन फोर्टी (फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड ऑर्गेनाइजेशन) की ओर से स्मार्टसिटी उदयपुर के फुटकर एवं खुदरा व्यापारियों को ई-वॉलेट के माध्यम से पेमेंट लेना और देना सिखाएगी। इसके तहत सबसे पहले पर्यटकों से लबालब रहने वाले शहर के हॉट स्थल फतहसागर स्थित मुम्बईया बाजार के व्यापारियों का ई-वॉलेट पर शनिवार सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

फोर्टी के संभागीय अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने बताया कि शुक्रवार को फोर्टी की हुई बैठक में तय किया गया कि रजिस्ट्रेशन कर हाथों हाथ ई वॉलेट पर उनका रजिस्ट्रेशन कर क्यूआर कोड प्रदान किया जाएगा ताकि वे ई वॉलेट के माध्यम से ग्राहकों से भुगतान ले सकेंगे। मुम्बईया बाजार के बाद शहर के अन्य स्थलों पर भी फोर्टी की ओर से ऐसे ही कैम्प लगाए जाएंगे। साथ ही व्यापारियों को ई वॉलेट के माध्यम से, स्मार्टफोन के जरिये पेमेंट लेना और देना आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
फोर्टी के चेयरमैन (पब्लिक रिलेशन) अचल अग्रवाल ने बताया कि फोर्टी व्हाट्सअप ग्रुप के जरिये इन सभी प्रशिक्षण लेने वाले व्यापारियों को जोड़ा जाएगा ताकि निकट भविष्य में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का समाधान किया जा सके। प्रोत्साहन के तौर पर एक माह में 50 से अधिक ट्रांजेक्शन करने वाले व्यापारियों को फोर्टी की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही फोर्टी ऐसे व्यापारियों की ऑनलाइन पब्लिसिटी भी करने में सहायता करेगी। बैठक में कोषाध्यक्ष मनीष भाणावत ने भी विचार व्यक्त किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply