मुम्बईया बाजार को फोर्टी ने किया कैशलेस

BY — December 24, 2016

अभियान चलाकर सभी व्यापारियों का किया ई वॉलेट में रजिस्ट्रेषन

उदयपुर। विष्व प्रसिद्ध फतहसागर झील स्थित मुम्बईया बाजार आज से पूरी तरह कैषलेस हो गया। फोर्टी (फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री) की उदयपुर संभाग शाखा के तत्वावधान में शनिवार सुबह अभियान चलाकर हाथों हाथ सभी व्यापारियों के रजिस्टेªेषन कर उन्हें क्यूआर कोड प्रिन्ट करवाकर उपलब्ध करवा दिए गए।

फोर्टी उदयपुर संभाग के अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने बताया कि कुछ व्यापारियों का पहले ही रजिस्ट्रेषन था। शेष व्यापारियों का रजिस्टेªेशन कर आज उन्हें हाथों हाथ ई वॉलेट के प्रिन्ट उपलब्ध करवाए गए। साथ ही सर्दी का सीजन शुरू होते ही पर्यटकों की आवक के चलते कई दुकानदारों ने ई वॉलेट के जरिये पेमेन्ट रिसीव भी किया। नोटबंदी के तुरंत बाद छुटकर एवं खुदरा व्यापारियों, वेंडर्स को आ रही परेषानियों के मद्देनजर फोर्टी ने यह कदम उठाया। इसके तहत पहले सर्वे करवाया गया था। युवाओं को इस अभियान से जोड़ा गया।
फोर्टी के चेयरमैन (पीआर) अचल अग्रवाल ने प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि फोर्टी के सदस्य अपने साथ लैपटॉप लेकर पहुंचे थे जहां सभी व्यापारियों के हाथों हाथ रजिस्ट्रेषन किए गए। रजिस्ट्रेषन के बाद उनके क्यूआर कोड का हाथों हाथ कलर प्रिन्ट निकलवाकर उनकी दुकानों के बाहर लगाए गए। व्यापारियों को मोबाइल के जरिये पेमेन्ट लेना, देना सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही उनके वॉलेट को उनके बैंक खातों से भी जोड़ दिया गया।
महासचिव पलाश वैष्य ने बताया कि मुम्बईया बाजार के संरक्षक रोषन साहू के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया। बाजार के सभी व्यापारियों को वहीं बुलाकर उन्हें ई वॉलेट की जानकारी देते हुए समझाया गया और व्यापारियों ने इस पर सहमति जताते हुए हर्ष व्यक्त किया।
उदयपुर औद्योगिक सलाहकार समिति के नवमनोनीत सदस्य एवं फोर्टी के मानद सदस्य मनोज जोषी भी इस दौरान मुम्बईया बाजार पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक स्टॉल पर खरीदारी करने पहुंचे श्री प्रषांत शर्मा ने मुम्बईया बाजार में ई वॉलेट का उपयोग होते देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की और सबसे पहला पेमेंट उन्होंने इसके जरिये करने पर गर्व जताते हुए खुशी जताई। फोर्टी के कोषाध्यक्ष मनीष भाणावत ने बताया कि फोर्टी के इस अभियान के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब शहर के विभिन्न छुटकर एवं खुदरा वेंडर्स को भी कैषलेस  करने का अभियान जारी रहेगा। अगले हफ्ते में टाउनहॉल एवं सुखाड़िया सर्किल के व्यापारियों को भी कैशलेस करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उपाध्यक्ष लोकेष त्रिवेदी ने बताया कि फोर्टी के इस अभियान के साथ उदयपुर स्मार्टसिटी लिमिटेड ने जुड़कर भी प्रधानमंत्री के अभियान को गति प्रदान की है। इससे उदयपुर स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर होगा। सचिव शरद आचार्य ने बताया कि दुकानदारों को ई वॉलेट उनके स्मार्टफोन में उपलब्ध कराकर हाथों हाथ जानकारी देते हुए व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। इस अवसर पर विषाल दाधीच, पल्लव नाहर, रौनक आदि ने भी भरपूर सहयोग किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *