निर्धन ह्दयरोगियों के होंगे रियायती दर पर ऑपरेशन

BY — December 25, 2016

दो दिवसीय ह्दयरोग शिविर सम्पन्न, 744 ह्दयरोगियों की हुई जांच

उदयपुर। महावीर इन्टरनेशनल एवं श्री जैन श्वेताम्बर वासू पूज्य जैन महाराज का मन्दिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में साल हॉस्पिटल अहमदाबाद के सहयोग से सुरजपोल बाहर मेवाड़ मोटर्स गली स्थित श्री जिनदत्तसूरी धर्मशाला में दो दिवसीय ह्दय रोग शिविर सम्पन्न हुआ।

शिविर में भाग लेने वाले रोगियों को उदयुपर में हीं अहमदाबाद के खयातिप्राप्त ह्दयरोग चिकित्सकों से परामर्श मिल जाने से उनके समय एवं धन की जंहा बचत हुई वहीं उन्हें करीब 50 हजार रूपयें की दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध करायी गई।
ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल जैन ने कहा कि शिविर में पंजीकरण कराने वाले ह्दय रोगियों में से निर्धन रोगियों के ऑपरेशन में रियायत दी जाएगी, वहीं अत्यधिक निर्धन रोगियों को महावीर इन्टरनेशनल की रिकमण्डेशन के बाद ऑपरेशन में और अत्यधिक रियायात दी जाएगी। इससे निर्धन रोगियों में नया जीवन मिलने की आस बंधी है। ह्दय रोगियों को अहमदाबाद के प्रसिद्ध ख्यातिप्राप्त चिकित्सक डॉ. अनिल जैन एंव उनकी टीम ने रोगियों का पारीक्षण कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। ह्दय रोगियों की संख्या 744 के पार पंहुच गयी। जिसमें 410 रोगियों की ईसीजी,164 रोगियों की इको जंाच अरावली हॉस्पिटल में निःशुल्क की गई।
शिविर के दौरान आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया की मौजूदगी में डॉ. अनिल जैन ने बताया कि तेल, घी, फास्टफूड एवं तली हुई वस्तुओं का अत्यधिक सेवन कर हमनें स्वंय अपना जीवन बीमारियों में तब्दील कर दिया है। जिसमें ह्दय रोग प्रमुख है। यदि अब भी हम दैननदिनी जीवनचर्या में बदलाव कर लेते है तो जीवन को दीर्घायु बना सकते है। यह स्वयं हमारें हाथों में ही है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए काफी मेहनत करनी होती है लेकिन हम उसी मेहनत से दूर भाग रहे है। खाने में मीठे का प्रयोग कम करें। मीठा खाने की ईच्छा हो तो फल खाना चाहिये। उन्होेंने जीवन जीने का मंत्र देते हुए कहा कि जितना चलोगे उतना जीओगे। वर्तमान में जीवन शैली में आये परिवर्तन के कारण मनुष्य ह्दय रोग, ब्लडप्रेशर एवं डडायबिटीज का मरीज हो गया है।
डॉ. जैन ने कहा कि इस भागमभाग की जिन्दगी में हमनें सभी शारीरिक क्रियाओं को बंद कर दिया है जिस कारण हम निरोगी से रोगी बन गये है। जीवन शैली को बदलने पर ही हम स्वस्थ रह पायेंगे। महावीर इन्टरनेशनल उदयपुर के अध्यक्ष बी.एल.खमेसरा ने बताया कि पहली बार शहर में आयोजित शिविर में उम्मीद से अधिक रोगियों द्वारा पंजीकरण कराने से प्रतीत होता है कि आम आदमी ह्दय रोग के प्रति जागरूक हुआ है। शिविर में डॉ. अनिल जैन के अतिरिक्त डॉ. श्रीनिवास माल्या, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. राजन मोदी, डॉ. भरत त्रिवेदी, डॉ. सुभाष मेन्डा, डॉ. शील द्धिवेदी, डॉ. राजेन्द्र भूखर, डॉ. नमन शास्त्री, डॉ. केतन पटेल व डॉ.अपूर्वा पटेल द्वारा रोगियों के ह्दय की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।
खमेसरा ने बताया कि शिविर में जन्मजात ह्दय रोगी, ह्दय के वाल्व की बीमारियां, ह्दयघात, ब्लडप्रेशर, बाइपास सर्जरी वाले पैरों की नलियों के ब्लॅाक एवं कार्डियेक स्टेन्ट वाले रोगियों ने भी अपनी जांच करायी। शिविर में डॉ. एलएल धाकड़, कार्यक्रम समन्वयक सुशील सिंघवी, पारस हिंगड़, आरके चतुर, जिनदत्त सूरी धर्मशाला के राज लोढ़ा, दलपत दोशी, भूपालसिंह दलाल सहित अनेक सदस्यों का सहयोग रहा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *