Header Banner

कराटे की अन्तर्राष्ट्रीय ग्रेडिंग परीक्षा

BY — December 27, 2016

उदयपुर। ग्लोबल मार्शल आर्ट्स एकेडमी व सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आज द्वितीय ओपन कराटे कलर बेल्ट की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें जिले भर के कराटे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा परिचय दिया।

राजस्थान ओकिनावा गो-जू-रियू कराटे डो एसोसिएशन के सचिव रेन्शी मुकेश कुमार सुखवाल ने बताया कि इस परीक्षा मे विभिन्न स्तरों पर येलो बेल्ट के लिए 20, ग्रीन बेल्ट के लिए 10, परपल के लिए 8 व ब्राउन बेल्ट के लिए 13 विद्यार्थी चयनित हुए।
शान्दाए अनिल शर्मा ने बताया कि ये सभी सफल विद्यार्थी अगले वर्ष आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट में भाग लेंगे। आज हुई परीक्षा में रॉकवुड्स हाई स्कूल के निदेशक दीपक शर्मा ने विजयी परीक्षार्थियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply