सब जूनियर एवं जूनियर कुश्ती में चयन

BY — December 30, 2016

उदयपुर। उस्ताद करण सिंह पहलवान भीम राष्ट्रीय व्यायामशाला चांदपोल में शुक्रवार को जिला स्तरीय सब जुनियर एवं जुनियर कुश्ती प्रतियोगिता हुई।

संचालक डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि राज्यम स्त रीय टीम के लिए प्रतियोगिता के आधार पर विभिन्नं वर्गों में सब जूनियर बालक में गगन नागदा, शिवांग शर्मा, शुभम कल्याणा, सुरेश गमेती, हिमांशु गावरी, गौरव खटीक, विशाल साहू का चयन हुआ। इसी तरह बालिका वर्ग में तुलसा, शोभा, जानवी, वर्षा खोखावत, ज्योति वैष्णव, हर्षिता पुष्करना, मिताली राजोरा तथा दिपांशी कच्छारा का चयन हुआ।
इसी प्रकार जूनियर वर्ग बालक में अजय ओड, तुषार टांक, दिव्य भाणावत, निलेश खटीक, प्रीतम पालीवाल, करण राठौड, गौरव लोहार व बालिका वर्ग में उन्नति चौहान, शैफा नाज, किरण नकवाल, भावना राठौड़ तथा मनीषा बुनकर का चयन हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *