Header Banner

नोटबन्दी पर चाय चौपाल

BY — January 1, 2017

उदयपुर। भाजपा नेताओं द्वारा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई सफल नोटबन्दी के पचास दिन पूर्ण होने पर रविवार को सेक्टर 11 में नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली व पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मनारायण जोशी के सान्निध्य में चाय चौपाल का आयोजन किया गया।

रविवार सुबह सेक्टर 11 में अग्रवाल धर्मशाला के पास आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षद राजेश वेरागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश विप्लवी, भाजपा नेता रामचन्द्र अग्रवाल, जगदीश भट्ट, जयंत ओझा, मंडल महामंत्री भंवरसिंह देवडा, उपाध्यक्ष नृपेन्द्र जैन,डा. विक्रम मेनारिया,  भाजयुमो नेता प्रदीप श्रीमाली, नेमीचन्द आचार्य, नितिन कालरा, कुलदीप सहित कई नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से चाय चौपाल में आमन्त्रित कर नोटबंदी व केशलैस व्यवस्था पर चर्चा की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply