Header Banner

चाय चौपाल पर मनाया ओम माथुर का जन्मदिन

BY — January 2, 2017

उदयपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नोटबंदी अभियान के पचास दिन पूर्ण होने पर हो रही चाय चौपाल के क्रम में आज सेक्टर 4 चौराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद ओम प्रकाश माथुर का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चाय चौपाल के साथ मिठाई वितरित की गई।

भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय प्रकाश विप्लवी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् भंवर लाल शर्मा, हिरण मगरी व्यापार संघ अध्यक्ष ख्यालीलाल कोठारी, महामंत्री नरेश पंवार, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. बीएल सोनी, समाजसेवी सीएल शर्मा थे। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता धर्मनारायण जोशी ने की।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के विमुद्रीकरण (नोटबंदी) अभियान को उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बताते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने कहा कि इस अभियान के परिणाम सुखद होंगे। इसका लाभ आम आदमी को मिलेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माथुर के जन्म दिवस पर समारोह के अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने मावे की मिठाई से बना केक काटा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply