इस्कॉन की पहली जगन्नाथ रथयात्रा 22 को

BY — January 8, 2017

उदयपुर। उदयपुर में पहली बार इस्कॉ्न द्वारा 22 जनवरी को भव्य जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 बजे टाउन हॉल के पंडाल में परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी के द्वारा कीर्तन व कथा होगी।

सुबह 9 बजे पंडाल में 1008 दिव्य भोग के साथ भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन प्राप्त होंगे। 9.30 बजे भगवान जगन्नाथजी की आरती होगी। तत्पश्चात भगवान जगन्ना्थ रथ पर विराजेंगे। जगन्नाथजी की आरती व रथ का उद्धघाटन गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया एवं महापौर चंद्र सिंह कोठारी करेंगे। जगन्नाथ रथ यात्रा सुबह 10 बजे टाउनहॉल से निकल कर सूरजपोल, बापू बाजार, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, चेतक सर्कल, कोर्ट चौराहा, दिल्ली गेट होते हुए टाउन हॉल में दोपहर 2 बजे तक समाप्त होगी। यात्रा के अंत में सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पद्म पुराण में बताया गया कि जो व्यक्ति रथ पर विराजमान जगन्नाथजी के दर्शन जीवन में एक बार भी  कर लेता है, वह व्यक्ति पुनः इस संसार में जन्म नहीं लेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *