Header Banner

प्लेसमेन्ट में 150 छात्र-छात्राओं का चयन

BY — January 17, 2017

उदयपुर। भूपाल नोबल्स केरियर काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सेल, भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय द्वारा जॉब फेयर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं हेतु विभिन्न क्षेत्रों में जॉब उपलब्ध करवाए गए।

उदयपुर, राजस्थान एवं राष्ट्र की नामी कम्पनियाँ जिसमें जनरल सर्विसेज, एक्जिक्यूटिव, ट्यूर एण्ड ट्रेवल्स, बैंकिंग द्वारा 150 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। कर्नल मनोहर सिंह राठौड़ ने बताया कि कम्पनियों द्वारा कुछ छात्र-छात्राओं की योग्यता के आधार पर नियुक्ति पत्र भी हाथों हाथ दिये गये। ज्ञातव्य रहे कि प्लेसमेन्ट सेल द्वारा छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन एवं कोचिंग प्रदान कर तीन माह में यह दूसरी बार अवसर प्रदान किया गया है। छात्र-छात्राओं के प्लेसमेन्ट में उदयपुर चेम्बर ऑफ कामर्स का पूर्ण सहयोग रहा। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया, विद्या प्रचारिणी सभा के कार्यकारिणी सदस्य बलवन्तसिंह शिशवी, गजेन्द्रसिंह बान्सी, विद्या प्रचारिणी सभा के सदस्य गजेन्द्र सिंह घटियावली द्वारा इस जॉब फेयर में उत्साहवर्धन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply