Header Banner

संशोधित बेसिक कोर्स विषय पर वर्कशॉप शुरू

BY — January 17, 2017

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मेडिकल एज्यूिकेशन इकाई की ओर से चिकित्सा शिक्षकों को मेडिकल शिक्षा की नई तकनीकों से रूबरू कराने के लिए तीन दिवसीय वर्कशॉप का उदघाटन हुआ।

कॉलेज के कॉफ्रेस हॉल में गुरूवार तक चलने वाली संशोधित बेसिक कोर्स (रिवाइज्ड  बेसिक कोर्स) विषयक इस वर्कशॉप के कॉर्डिनेटर डॉ.(एयर कमोडोर) एससी काबरा ने बताया कि वर्कशॉप के पहले दिन मेडिकल कॉउसिंल ऑफ इण्डिया की ओर से नियुक्त पर्यपवेक्षक डॉ नीरज महाजन के पर्यवेक्षन में 30 चिकित्सा शिक्षकों की शिक्षा प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए को आठ सत्रों में भिन्न-भिन्न बिषयों पर ऑडियो वीडियो एवं  विभिन्न मॉडयूल के माध्यम से सिखाया गया।
उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप का उदेश्यं चिकित्सा शिक्षकों को नई तकनीकों से रूबरू कराना है, जिससे चिकित्सकीय शिक्षा प्रणाली को और सुधारा जा सके। साथ ही एमबीबीएस कर रहे विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता एवं भारतीय जन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की आवश्य कता के अनुसार समाजोपयोगी चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण मिल सके, जिससे वह जीवन में कुशल चिकित्सक बन सके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply