भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने ली संगठनात्मक जानकारी

BY — January 18, 2017

उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष से एक वर्ष के कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी ली।

महामंत्री मोहन गुर्जर ने बताया कि आज शहर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भंडारी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अल्पाहार पर मिले। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पूरी टीम का परिचय कराकर प्रतिक चिन्ह भेंट किया। शहर जिला टीम व टीम के कार्य की भी प्रदेशाध्यक्ष ने प्रशंसा की। अल्पाहार के पश्चात वह आगे के दौरे के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, नरेश वैष्णव, गोपाल जोशी, उपाध्यक्ष रणजीत दिग्पाल, सुरेंद्र पालीवाल, हेमन्त दया, कमलेश प्रजापत, जिलामंत्री डॉ ओम पारीख, जय निमावत, राजकुमार शर्मा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, महेशपुरी गोस्वामी, सुनील व्यास, कुंदन चौहान, ओकर मेनारिया, आई टी सेल संयोजक मोहित सनाढय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *