Header Banner

शगुन वेडिंग एक्सपो-2017 रोजगार मेला 20 से

BY — January 19, 2017

उदयपुर। शगुन सेवा संस्था की महिला शाखा शगुन इन्टरनेशनल वूमन क्लब द्वारा शुक्रवार से तीन दिवसीय शगुन वेडिंग एक्सपो-2017 रोजगार मेला पंचवटी स्थित आर.के.मॉल में आयोजित किया जा रहा है।

संस्था की संस्था पिका सीमा भण्डारी ने बताया कि महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से शगुन वेडिंग एक्सपो लगाया जा रहा है, जिसमें महिलाएं स्वयं स्टॉलें लगाएगी। महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य प्रति 2 माह में इस प्रकार का एकसपो लगाकर रोजगार के अवसर प्रदान किये जाते है, ताकि महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर बन सकें।
भण्डारी ने बताया कि एक्सपो की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस एक्सपो में जयपुर-मुंबई की डिजाईनर कुर्तियां, प्योर गोल्ड एवं सिल्वर वर्क की डिजाईनर साड़ियां, जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं कलकत्ता की साड़िया, साउथ कोटाडोरी की जोरजट राजपूती पोशाक, ब्राण्डेड प्योर एवं लेदर के हेण्डमेड पर्स, नेचुरल बाथ प्रोडक्ट्स, नेल आर्ट एवं कॉस्मेटिक, इमीटेशन कुन्दन एण्ड जयपुर ज्वैलरी एवं हैदराबाद की पर्ल ज्वैलरी, वेस्टर्न एवं एथेनिक वियर एक्सपोर्ट क्वालिटी के किड्स वियर, होम डेकोर, आर्टिशियल फ्लावर सहित सैकड़ों उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply