सखी क्लब ने मनाया तिरंगा उत्सव

BY — January 22, 2017

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी ने बड़े ही जोश एवं उत्साह के साथ फतहसागर पाल स्थित राणाजी रेस्टोरेंट में तिरंगा उत्सव मनाया।

संरक्षक कविता मोदी ने बताया कि इस अवसर पर गणतन्त्र दिवस की थीम को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें सदस्याओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सभी सदस्याओं ने क्लब अध्यक्ष संध्या नाहर के नेतृत्व में फतहसागर पाल पर हाथों में तिरंगा लिये वंदे मातरम के नारे लगाते हुए रैली निकाली।
श्रीमती नाहर ने बताया कि सभी सदस्याओं में देशभक्ति का जज्बा उत्साह के चरम पर था। सचिव शिल्पी गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिताओं में रेखा असावा,उषा सिसोदिया,दीपिका बोल्या,अंजना गुप्ता, मधु खमेसरा, सुनीता मोदी, ममता सुराणा, जया इसरानी, तोषी कालरा,शबाना मियंाजी आदि सदस्याओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *