Header Banner

बीएन में वार्षिकोत्सव सुरभि महोत्सव का समापन

BY — January 24, 2017

उदयपुर। भूपाल नोबल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव सुरभि महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। अध्यक्षता मुख्य सचेतक एवं भाजपा विधायक (माण्डल) कालुलाल गुर्जर थे। मुख्य अतिथि भीलवाड़ा जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा थे।

कार्यक्रम का आगाज वाग्वादिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जवल से हुआ। विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय, राज्यस्तर, जिला स्तर पर जाने वाले विद्यालय के खिलाडि़यों छात्र-छात्राओं को पदक एवं ट्राफी प्रदान अतिथिगणों द्वारा सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में वर्तमान भाजपा विधायक एवं मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र में एवं अन्य सहशैक्षणिक गतिविधियों मे अच्छी पहचान बनाई है जो काबिल-ए-तारीफ है। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की कि वे विद्यालय एवं संस्थान का नाम शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर रोशन करते रहें। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साक्षरता विषय पढ़ेगा इण्डिया तो बढ़ेगा इण्डिया पर रोचक नाट्य प्रस्तुति देकर समस्त दर्शक दीर्घा का हदय गद्गद् कर दिया। साथ ही छात्राओं ने राजस्थानी लोक नृत्य की कई प्रस्तुतियां भी दी। प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समस्त अतिथिवृन्दों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply