Header Banner

उद्योगपति लाडिया लाफटाईम अचीवमेन्ट अवार्ड से सम्मानित

BY — January 29, 2017

उदयपुर। श्री राजस्थान सिन्टेक्स लि. के चेयरमेन डॉ.विनोद कुमार लाडिया को कल मुबंई में आयोजित एक समारोह में वस्त्र मंत्रालय की सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती रश्मि वर्मा ने लाईफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया।

लडिया को उक्त सम्मान भारत में वस्त्र उद्योग के विकास और विशेष रूप से सिन्थेटिक टेक्सटाईल उत्पादों के निर्यात संवर्द्धन व विकास में दिये गये योगदान के फलस्वरूप प्रदान किया गया। डॉ. लाडिया एक नामचीन उद्योगपति है जो टेक्सटाईल्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी से स्वर्णपदक प्राप्त टेक्सटाईल इंजीनियर तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद से से एमबीए है। वर्ष 2014 में डॉ. लाडिया को डॉक्टरेट ऑफ फिलासोफी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply