Header Banner

सेलिब्रेशन मॉल में म्हारो राजस्थान

BY — February 3, 2017

उदयपुर। सेलिब्रेशन मॉल में 4 से 19 फरवरी तक राजस्थान की कला एवं संस्कृति का म्हारो राजस्थान आयोजन के अन्तर्गत प्रदर्शन होगा। मॉल में आने वाले आगन्तुकों को मनोरंजक कठपुतली (पपेट) शो, पोटरी (कलात्मक मिट्टी के बर्तन), क्ले-आर्ट इत्यादि को सीखने एवं उनका लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

आकर्षक फोटो जोन में अपने दोस्तों, परिवार वालों के साथ यादगार फोटो खींचने का अवसर भी मिलेगा। साथ ही यहां राजस्थानी शान-ऊँट की सवारी का आनन्द भी उठाया जा सकेगा । इन सबके अलावा प्रत्येक सप्ताहंत पर राजस्थानी संस्कृति के आकर्षक एवं मनोरंजक परफोरमेन्सेज को अपने परिवारवालों के साथ देखने का सुअवसर भी मिलेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply