Header Banner

पारितोषिक वितरण एवं वार्षिकोत्सव आयोजित

BY — February 9, 2017

उदयपुर। गायरियावास स्थित महावीर एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर 12 वीं के विद्यार्थियों को श्रीफल एवं पुष्प भेंट कर विदाई दी गई।

स्कूल निदेशक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि मुख्य अतिथि पार्षद राकेश पोरवाल एवं मीरा मीणा थे। 12वीं के विद्यार्थीयों को विदाई से पूर्व विद्यार्थीयों ने रंगारंग नृत्य, गायन प्रस्तुतियां भी दी। वर्षभर में आयोजित शैक्षिक तथा सहशैक्षिक क्षैत्र में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पारितोषिक प्रदान किये गये।
विद्यालय में सत्र 2016-17 में श्रेष्ठ छात्रा के रूप में सुनिधि शर्मा एवं नुसरत बानो को विशेष सम्मान से नवाजा गया। स्वागत प्राचार्य सपना गौड ने किया एवं समारोह का संचालन योगिता गोराणा एवं शिवानी पाहुजा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply