Header Banner

ढाई सौ रोगियों ने कराई जांच एवं उपचार

BY — February 12, 2017

लायन्स क्लब व पीएमसीएच के साझे में मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर

उदयपुर। नेत्र रोगी हो या अस्थि रोगी, जलजनित बीमारियों से परेशान रोगी हो या सिरदर्द रोगी हो। अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित रोगियों ने आज लायन्स क्लब उदयपुर व पेसिफिक मेडीकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल के साझे में सुरजपोल स्थित रामचन्द्र चम्पालाल धर्मशाला में आयोजित निशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर में 247 रोगियों ने अपने रोगों की जांच करा कर उचित परामर्श पाया।

क्लब अध्यक्ष पूनम लाडिया ने बताया कि शिविर में संबंधित रोगों के चिकित्सकों ने जरूरतमंद रोगियों को पेसिफिक मेडीकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शिविर में आये जरूरतमंद रोगियों की निःशुल्क जांचे कर दवाईयंा उपलब्ध करायी गई। शिविर में फिजियोथैरेपी चिकित्सक ने भी अपनी सेवायंे देकर अस्थि रोगियांे को थैरेपी की विधियंा बतायी।
शिविर कॉर्डिनेटर डॉ. एसएस गुप्ता ने बताया कि शिविर प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर के दौरान 75 मरीजों के ब्लड शुगर की जांच, 60 की हीमोंग्लोबिन, 42 मरीजों की दन्त चिकित्सा एवं 15 से ज्यादा कि ईसीजी की गई। जिसमें फिजिशियन डॉ. बीएस बम्ब, डॉ. वाईके बोल्या, डॉ. जगदीश विश्नोई, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. जेसी शर्मा, सर्जन डॉ. केसी व्यास, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अतुलाभ वाजपेयी, डॉ. पंकज गांधी, न्यूरोसर्जन डॉ. नरेन्द्रमल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सालेह मोहम्मद कागजी, डॉ. अनुरोध शाडिल्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजरानी शर्मा, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ बंकुल गुप्ता, यूरोलॉजिस्ट डॉ. हनुवन्त सिंह राठौड़, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी जैन, कम्युनिटी मेडीसन विभाग के डॉ. दिनेश भटनागर, डॉ. एससी काबरा, डॉ. एससी वशिष्ठ, डॉ. केआर सोलंकी, डॉ. नेहा भटनागर, आई.वी.एफ. विशेषज्ञ डॉ. मनीषा वाजपेयी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर तोमर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक व्यास (पीआईएमएस), गेस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. संजय जैन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ रवि भाटिया, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलेश भानावत, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रचना सिंघवी ने अपनी सेवायें दी।
शिविर में क्लब की ओर से सचिव एसएल काबरा, पूर्व प्रान्तपाल वीके लाडिया, चंचल कुमार गोयल,डॉ. रोशनलाल जोधावत किशोर कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष किरण जैन, रोशनलाल जैन, प्रेमा मेहता, एसएस माण्डावत, किशन मेहता, सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply