Header Banner

बड़ी मुश्किल से अच्छे दोस्त मिलते है जमाने में…..

BY — February 14, 2017

उदयपुर। द यूनिवर्सल स्कूल, फतहपुरा शाखा में आज भगत सिंह एलान-ए-फाँसी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियत्री डॉ अनामिका अम्बर थी। अध्यक्षता कवि गजेन्द्र सोलंकी ने की। अतिथियों का स्वागत संस्थापक संदीप सिंघटवाड़िया ने किया।

प्राचार्या साक्षी गुप्ता ने बताया कक्षा नवीं की छात्रा सौम्या भटनागर ने जब कवियित्री अनामिका अम्बर की कविता ’दीपावली पे क्यूँ ना आये पापा अबकी बार’ सुनाई तो अनामिका अम्बर गदगद हो गयी और उनकी आँखों में पानी भर आया। तब समूचा माहौल बच्चों के साथ-साथ पूरा स्टाफ भी भावविहल हो गया। इस अवसर पर अनामिका अंबर ने इस अवसर पर कविता ’बड़ी मुश्किल से अच्छे दोस्त मिलते है जमाने में’ सुनाई तब बच्चों ने जम कर तालिया बजायी।
अनामिका ने ’ये दुनिया सुखी मिट्टी है तू प्यार के छींटे देता चल..’ आजाद भगत सिंह को समर्पित करते हुए उन्होंने भी कई कविताएँ सुनाई और बच्चों का कविता पाठ के साथ अनुशासन, एकता और सत्य की पाठशाला नये अंदाज में पढ़ायी। धन्यवाद शमशाद खान ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply