Header Banner

फोर्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रवाल आज उदयपुर में

BY — February 16, 2017

केन्द्रीय मंत्री जेटली को देंगे व्यापारियों की ओर से ज्ञापन

उदयपुर। फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल शुक्रवार को उदयपुर आएंगे। वे उदयपुर के व्यापारियों से बातचीत करेंगे और व्यापार-उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए संबोधन देंगे।

फोर्टी उदयपुर संभाग के अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने बताया कि अग्रवाल शुक्रवार सुबह पहुंचेंगे। वे शाम को शादी समारोह में भाग लेंगे। जीएसटी सेमिनार को लेकर उदयपुर आ रहे केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली को व्यापारियों की ओर से बजट प्रस्तावों को लेकर अपना मांग पत्र भी सौंपेंगे। शनिवार को वे यहां फोर्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उदयपुर के उद्योग-व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply