Header Banner

287 मरीजों को राहत

BY — February 17, 2017

पीएमसीएच और लायन्स महाराणा का चिकित्सा शिविर

उदयपुर। पेसिफिक मेडीकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल, पेसिफिक डेन्टल और लायन्स क्लब महाराणा की ओर से ढीकली गांव में निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

लायन्स क्लब महाराणा के सचिव अजय मेहता ने बताया कि प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित इस चिकित्सा शिविर में 287 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान मरीजों के ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच के साथ साथ 157 मरीजों की दन्त चिकित्सा भी की गई। षिविर में पीएमसीएच के डॉ. श्रेयंस गांधी, डॉ. पूजा एवं पेसिफिक डेन्टल से आए दन्त चिकित्सकों ने सेवाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply