चार पहिया वाहन गिरोह का सरगना गिरफ्तार

BY — February 20, 2017

बारह वारदातों का खुलासा, आठ वाहन बरामद

उदयपुर। शहर में लगातार हो रही चार पहिया वाहनों की चोरी के मामले में अम्बाोमाता थानाधिकारी के नेतृत्वे में गठित टीम ने वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर 12 वारदातों का खुलासा करते हुए आठ वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेन्द्रु प्रसाद गोयल ने बताया कि अम्बाोमाता थानांतर्गत गत 23 जनवरी को ऋतुराज लोढा ने रिपोर्ट दी कि उसकी गाडी स्कॉर्पियो घर के बाहर से गत रात्रि कोई चुरा ले गया। थानाधिकारी चन्द्रठ पुरोहित के नेतृत्वा में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से वाहन चोर के सरगना जगदीश गवारिया को गिरफ्तार किया। पुछताछ में उसने 12 चार पहिया वाहन की चोरियों का खुलासा किया। आठ चौपहिया वाहन बरामद किये। जगदीश अपने साथी शंकर मीणा के साथ पुरानी तकनीक वाली चार पहिया वाहन को मास्ट र की की सहायता से चुराते थे। फिर अपने दोस्त थावरचंद रावल निवासी कनबई थाना पहाडा जिला उदयपुर को बेचते हैं। थावरचंद उक्त वाहनों को गुजरात में लोगों को अच्छी-खासी कीमत पर बेच देता हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *