Header Banner

योग साधना एवं चिकित्सा शिविर 26 को

BY — February 24, 2017

उदयपुर। नगर निगम, आयुर्वेद विभाग पतंजलि योग समिति उदयपुर व स्वयंसेवी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को फतह सागर की पाल पर निशुल्क योग साधना एवम् योग चिकित्सा शिविर होगा।

शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि शिविर प्रातःकाल 6.30 से 8 बजे तक होगा जिसमें अलग अलग बीमारियों से निजात पाने हेतु आसन प्राणायाम ध्यान  व् आयुर्वेद उपचार बताये जायेंगे। योग का अभ्यास पतंजलि के पूर्णकालिक योग शिक्षक अशोक जैन, पतंजलि योग समिति की वरिष्ठ योग शिक्षिका प्रेम जैन, योग प्रक्षिक्षक गोपाल डांगी करवाएंगे। शिविर में भाग लेने के लिए अपना आसन साथ लाएं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply