Header Banner

देहात भाजपा ने मनाया विजय दिवस

BY — February 25, 2017

उदयपुर। उड़ीसा व महाराष्ट्र  में भारतीय जनता पार्टी की अपूर्व विजय पर केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उदयपुर देहात जिला संगठन ने आज सायं गोवर्धन विलास चौराहे पर भव्य आतिषबाजी के साथ परस्पर मिठाई वितरित की।

देहात जिलाध्यक्ष गुणवंतसिंह झाला, देहात महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान, रामकृपा शर्मा व नरेन्द्र कुमार मीणा, देहात जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल कुंवर शक्तावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम मनाया। झाडोल मंडल ने दोपहर झाडोल गांव के चौराहे पर देहात जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष संजय मेहता, नीलमराज पुरोहित, मनीश पुरोहित सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भव्य आतिषबाजी करी ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply