Header Banner

सांइस ओलम्पियाड का पुरस्कार वितरण

BY — February 25, 2017

उदयपुर। न्यूटन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित संभागीय न्यूटन सांइस ओलम्पियाड  के पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को संस्थान मुख्यालय पर हुआ।

26 दिसम्बर 2016 से 27 जनवरी 2017 तक उदयपुर संभाग के सभी जिलो, शहरो और गांवो के 9वीं 10वीं के अलावा 11वीं विज्ञान के 3 हजार विद्यार्थियों ने स्कूली स्तर पर संभागीय कोमन सेन्टर पर एग्जाम दिया। पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपये यवनिका मेहता, द्वितीय 5 हजार पुरस्कार तनिष्का सिघवी और तृतीय पुरस्कार 2500 रूपये पाहूनी जैन को मिला। इसके अलावा स्कूली स्तर पर प्रथम स्कूल स्तर 300 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चैयरमेन प्रो. बीएल चौधरी और तुलसी निकेतन स्कूल के सचिव यशवन्त कोठारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष विपुल गेंदर ने दी। परीक्षा का समय हर विद्यालय के लिए अलग-अलग रखा गया है जिसके लिए पेपर भी अलग हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply