Header Banner

शिक्षा में संस्कार व राष्ट्रवादी विचारों का समावेश आवश्यक : शास्त्री

BY — February 27, 2017

राष्ट्र भारती एकेडमी का वार्षिकोत्सव

उदयपुर। पूर्व सांसद भानुकुमार शास्त्री ने कहा कि शिक्षा में संस्कार व राष्ट्र के प्रति सर्वस्व समर्पण का राष्ट्रवादी विचार आवश्यक है। वे हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित राष्ट्र भारती एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आजादी कहा कि आजादी के सात दशक के बाद भी शिक्षा में जो गुणवत्ता व भाव स्थापित होना चाहिये, उसकी कमी रही यही कारण है कि देश के कई विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारों की गूंज सुनाई देती है। शास्त्री ने कहा कि राष्ट्र भारती एकेडमी संस्था संस्कार व राष्ट्रवाद को महत्व दे रही है, ये प्रसन्नता का विषय है। प्रारम्भ में संस्था के संस्थापक निदेशक धर्मनारायण जोशी ने अतिथयों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य अरूण त्रिवेदी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कवि प्रकाश नागौरी थे। अध्यक्षता समाजसेवी राजकुमार फत्तावत ने की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने जल, पर्यावरण, पशुधन संरक्षण, सैनिक जीवन, मातृ-पितृ सेवा के संदेश वाले विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षको को शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय भवन को वास्तुकार नारायण मेघवाल को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. बीएन सोनी, डॉ. चन्द्रशेखर चौबीसा, भगवतीलाल चौबीसा, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी, चित्रकार डॉ. बसन्त कश्यप भी उपस्थित थे। संयोजन अनिता अग्रवाल एवं मीनल श्रीमाली ने किया। धन्यवाद प्रधानाचार्य अरूण त्रिवेदी ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply