Header Banner

कुसुम अध्यक्ष, रश्मि सचिव

BY — February 27, 2017

उदयपुर। श्री अग्रवाल वैष्णव समाज की महिला समिति के चुनाव सूरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में हुए जिसमें कुसुम मेड़तिया अध्यक्ष एवं रश्मि गोयल सचिव पद पर चुनी गई।

समाज के प्रवक्ता दिनेश बंसल ने बताया कि इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर कीर्तिरेखा अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्यों के भी सम्पन्न हुए चुनाव में मंदाकिनी गर्ग, सुनीता बंसल, रेखा अग्रवाल, पूनम बंसल, इन्द्रा सिंघल, आशा मोदी, आशा अग्रवाल, विजया बंसल, शशि अग्रवाल,तृप्ति अग्रवाल एवं ममता गोयल विजयी रही।
बंसल ने बताया कि आगामी 9 मार्च को अग्रवाल भवन सुरजपोल में फागोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें भगवान के साथ 250 किलो फूल के साथ होली खेली जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply