Header Banner

चन्देरिया स्मेल्टर को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अवार्ड

BY — March 2, 2017

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक की इकाई चन्देरिया लेड-जिंक स्मेल्टर को वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर राजस्व संग्रहण में उत्कृष्ट योगदान के लिए केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अवार्ड से सम्मानित किया है।

यह सम्मान, समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उद्योग राज्य मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने उत्पाद शुल्क दिवस समारोह में प्रदान किया। यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक की ओर से कंपनी के हेड-अप्रत्यक्ष कर वीवी नन्दावत ने ग्रहण किया। मुख्य आयुक्त-उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर जयपुर एसएस लेंका भी उपस्थित थे। हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक विश्व  का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक है और भारत में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक के साथ दुनिया में अलौह धातु क्षेत्र उत्पादन में भारत का नेतृत्व भी करता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply