Header Banner

कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है

BY — March 8, 2017

महावीर युवा मंच संस्थान के तत्वावधान में शहर में भव्य वाहन रैली

उदयपुर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण के मद्देनजर विभिन्न संगठनों की महिलाओं के साथ शहर में बुधवार को भव्य वाहन रैली निकाली गई।

प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि सुबह 9.30 बजे वाहन रैली को यूआईटी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, श्रद्धा गट्टानी, प्रीति सौगानी एवं संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने हरी झण्डी दिखाई। टाउनहॉल से रैली सूरजपोल चौराहा, बापू बाजार, देहलीगेट होते हुए फतहसागर पहुंची। रैली में देशभक्ति के गीतों सहित महिला सशक्तीकरण को व्यक्त करते गीत बज रहे थे। रैली में करीब चार सौ दुपहिया एवं दो सौ से अधिक चार पहिया वाहन शामिल थे। विशेष बात यह कि इनमें इक्का-दुक्का को छोड़कर सभी वाहन महिलाएं चला रही थीं। शहर के विभिन्न जैन संगठनों की महिलाएं अलग अलग वेशभूषा में थीं। किसी संगठन की महिलाओं ने गुलाबी साफा पहना था तो कोई चुनड़ साड़ी में थीं। किन्हीं ने टोपियां लगाई हुई थीं।
फतहसागर पर रैली का स्वागत महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, संस्थान अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चोरडिया ने किया। वहां हुए समारोह में प्रतिभागियों सहित विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। रैली में विविध स्पर्धाएं भी रखी गई थीं।
गलुण्डिया ने बताया कि कार सजावट में ज्योति सिंघवी, शशि सिरोया एवं बड़ी सादड़ी जैन मित्र मंडल तथा कार संख्या स्पर्धा में मेवाड़ पद्मिनी ग्रुप, रोटरी मीरा  एवं जगत जननी ग्रुप क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इन्हें क्रमशः 5100, 3100 एवं 2100 रूप्ए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार दुपहिया वाहन प्रतियोगिता में राणा प्रताप ग्रुप, तेरापंथ महिला मंडल एवं प्रेरणा बहु मंडल क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इन्हें क्रमशः 3100, 2500 एवं 2100 रूप्ए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागी ग्रुपों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। अंत में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर जेके लक्ष्मी सीमेंट की ओर से रैली की प्रत्येक प्रतिभागी महिला को पौधा वितरित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply