समाज एवं देश के लिए अधिक जिम्मेदार है महिलाएं : नीना कुमार

BY — March 9, 2017

कल की दिशा में एक सशक्त यात्रा विषयक संगोष्ठी

उदयपुर। मुख्य आयकर आयुक्त नीना कुमार ने कहा कि महिलाएं देश एवं समाज हित में अधिक जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही हैं।

वे आईसीएआई की सीआईआरसी की उदयपुर शाखा की महिला सशक्तिकरण कमेटी की ओर से हिरणमगरी से. 14 स्थित सीए भवन में आयोजित कल की दिशा में एक सशक्त यात्रा विषयक संगोष्ठी में बोल रही थी। उन्होेंने कहा कि प्रत्येक महिला में एक खूब होती है जिसे पहिचान कर अपनी प्रतिभा को आगे बढ़़ाना चाहिये। उन्हेंक कार्य का वातावरण भी मिलता है। महिलाओं का देश व समाज के विकास में योगदान को नजरअन्दाज नहीं किया जा सकता है।
अपर पुलिस अधीक्षक रानू शर्मा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास को बढ़ावा विषय पर बोलते हुए कहा कि लड़कियों को अपनी शक्ति स्वयं को पहचानना होगा। महिलाओं को पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिये। ग्रामीण महिलाएं शहरी महिलाओं की तुलना में अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक है। ग्रामीण महिलाएं हर परिस्थिति में सामन्जस्य बनाकर चलती है।
आईसीएआई की सेन्ट्रल कोन्सिल की सदस्य सीए केमिशा सोनी आईसीएआई द्वारा महिला सदस्यों के लिए पहल विषय पर कहा कि इन्स्टीट्यूट महिलाओं के लिये अनेक रोजगार व प्रोफेशनल काम के लिये अनेक कदम उठकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। इन्स्टीट्यूट की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए भी एक स्पेशल कमेटी बनायी गई है।
सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल की प्राचार्या हेमा छाबड़ा ने कहा कि परिवार में महिलाएं सभी के साथ बराबर संतुलन बना कर चलतमी है। तभी वह परिवार एकजुट रहता है। कितना भी काम का बोझ हो लेकिन घरेलू कार्य की जिम्मेदारी के बीच संतुलन बना कर चलना होगा तभी परिवार में सामन्जस्य बना रहेगा। न्यूट्रिशियन रिद्धीमा खमेसरा ने कहा कि पेक्ड फूड का सेवन करने के बजाय सभी वस्तुएं खानी चाहिये चाहे कम या अधिक मात्रा में खायें,क्योंकि हर वस्तु की शरीर को जरूरत होती है।
शाखा अध्यक्ष सीए अंशुल मोगरा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1914 में 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप घोषित किया था। यूएन ने इस वर्ष के लिए विश्व में काम के बदलते स्वरूप में महिलाएं थीम दी है। महिलाएं शक्ति का केन्द्र होती है। शाखा ने पहली बार इस गोल पर उदयपुर ब्रान्च में महिला सशक्तिकरण पर कमेटी का गठन किया है। यह संगोष्ठी पूर्ण रूप से शाखा की महिला सदस्यों द्वारा ही आयोजित की गई। प्रारम्भ में कमेटी समन्वयक सीए पूनम भाटिया ने स्वागत किया। अंत में धन्यवाद सह समनवयक सीए प्रतिभा जैन ने ज्ञापित किया। संगोष्ठी में 100 सीए ने भाग लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *