पेसिफिक एमबीए में स्पोर्ट्स डे पर खेल प्रतियोगिताएं

BY — March 11, 2017

उदयपुर। पेसिफिक विश्विद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट द्वारा विश्वविद्यालय खेल मैदान में स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न इनडोर और आउटडोर प्रतियोगी खेलों का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ डीन एफएम प्रो. महिमा बिड़ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया। विश्वविद्यालय प्रोवोस्ट प्रो. महिमा बिड़ला ने बताया कि संस्थान नियमित रूप से विभिन्न प्रतियोगिता, वर्कशॉप और शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करता आ रहा है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में अध्ययन के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास किया जा सके। खेलों से छात्रों को अपनी नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ स्व-अनुशासन, सामाजिकता, भाईचारे के साथ निर्णय क्षमता की परख का भी अवसर मिलता है।
उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता में 100 मीटर और 200 मीटर, रिले रेस, 3 लेग रेस, शॉटपुट, डिस्क थ्रो, जेवेलियन थ्रो, टग ऑफ वार, ब्लाइंड टारगेट, शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पेसिफिक फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट के 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम भी तुरंत घोषित किए गए जिसमें टेबल टेनिस में अभिषेक तोषनीवाल प्रथम, 200 मीटर और 200 मीटर दोनों में लड़कों में मोहम्मद फरहान खान, लड़कियों में 100 मीटर और 200 मीटर दोनों में आकांक्षा मिश्रा, रिले रेस में लड़कों में मोहम्मद फरहान खान और इब्राहीम हबीब, लड़कियों में 3 लेग रेस में दीक्षा जैन और आभा यादव, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो दोनों में लड़कों में मनन यादव और लड़कियों में नमिता शर्मा, जेवेलियन थ्रो में लड़कों में चार्ल्स कुट और लड़कियों में नमिता शर्मा, शतरंज में लड़कियों में प्रथम अंकिता डी. मेहता और लड़कों में प्रथम अभिषेक तोषनीवाल, कैरम में प्रथम आदित्य अरोडा और विवेक शेरोन विजेता रहे । खेल प्रभारी चन्द्रेश सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी और सर्टिफिकेट तथा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *