राजस्थान दिवस समारोह में शिरकत की वेदान्ता चेयरमैन अग्रवाल ने

BY — March 30, 2017

उदयपुर। दिग्गज धातु खनन उद्योगपति एवं वेदान्ता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल राजस्थान दिवस समरोह में शिरकत करने विदेश से आज जयपुर पहुंचे। अग्रवाल राजस्थान दिवस समारोह के स्टेट अतिथि थे।

अग्रवाल की राजस्थान में दो बड़ी कंपनियां हिन्दुस्तान जिंक एवं केयर्न इण्डिया भारत एवं विश्व में खनन उत्पादन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। केयर्न इण्डिया भारत में 30 प्रतिशत कच्चे तेल का उत्पादन करती है।
ज्ञातव्य रहे कि अग्रवाल की वेदान्ता रिसोर्सेज दुनिया की सबसे बड़ी धातु एवं खनन कंपनियों में से एक है जो जस्ता, तांबा, लौह अयस्क, बिजली, एल्यूमिनियम और ऊर्जा उत्पादन करती है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी वेदान्ता लिमिटेड को नियंत्रित करती है जिसकी भारत, अफ्रीका और आयरलैण्ड में विभिन्न कंपनियां स्थापित है। वेदान्ता के कारोबार में हिन्दुस्तान ज़िंक, जिंक इंटरनेशनल, स्कॉर्पीन जिंक, स्टरलाइट कॉपर, सेसा गोवा, केयर्न इण्डिया, टीएसपीएल एवं एल्यूमिनियम उद्योग बालको और वैल शामिल है। वेदान्ता समूह ने विदेशी पूंजी अर्जित कर भारत में निवेश किया है। राजस्थान के सीकर जिले के छोटे से कस्बे रींगस के अनिल अग्रवाल ने विष्व के औद्योगिक पटल पर अपनी अनूठी उद्यमिता की धाक जमाते हुए अग्रवाल खनिज एवं धातु व्यापार में तेजी से प्रगति करते हुए आज एक अत्यन्त सफल एवं अनुकरणीय व्यक्तित्व हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *