Header Banner

रिसेंट ट्रेंड्स इन इंडस्ट्रीयल ऑटोमेशन एंड कण्ट्रोल पर ट्रेनिंग का समापन

BY — April 3, 2017

उदयपुर। फेकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग, पेसिफिक विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग तथा आईइआई उदयपुर के तत्वावधान में ट्रेनिंग कार्यक्रम रीसेंट ट्रेंड्स इन इंडस्ट्रीयल ऑटोमेशन एंड कण्ट्रोल का शुक्रवार को समापन हुआ।

समापन समारोह में फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग के निदेशक प्रोफेसर पीयूष जवेरिया, प्रिंसिपल डॉ. गजेन्द्र पुरोहित, इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स के चेयरमैन एमके माथुर, सचिव इंजी. अनुरोध प्रशांत, एएस चुण्डावत आदि उपस्थित रहे। पांच दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा पीएलसी, स्काडा, सेंसर एप्लीकेशन्स, मोशन कण्ट्रोल तथा ह्यूमन मशीन इंटरफ़ेस आदि विषयों पर प्रायोगिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों को प्रमाण-प्रत्र वितरित किए गए तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष राजू स्वामी ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। कार्यक्रम में सभी विभाग के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर्स सहित 80 से अधिक छात्र उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply