Header Banner

बजरंगियों ने किया रक्तदान

BY — April 11, 2017

उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ एवं लोक मित्र ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में 9 दिवसीय हनुमान जयंति समारोह के समापन के अवसर पर 64 बजरंगियों ने 64 यूनिट रक्त दान किया।

कर्णवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमावत, संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार थे। इस अवसर पर भंवर पटेल, अभिषेक मेनारिया, प्रताप सिंह बस्सी, महेन्द्र सिंह जगत, रमेश सिंह, हीरालाल पटेल, बलिदान सिंह, शिव सिंह सोलंकी सहित कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
चिकित्सा शिविर : बजरंग सेना मेवाड की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्तचाप, मौसमी बीमारी, त्वचा सम्बन्धीन रोगों की जांच कर निशुल्क इलाज किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply