बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार

BY — April 13, 2017

उदयपुर। पूज्य सिन्धी साहिती पंचायत द्वारा संचालित सिन्धी जन-सेवा समिति के तत्वाधान में सिन्धी समाज के 40 बटुकों (बालकों) का गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार की शाखा, उदयपुर के सहयोग से पूर्ण धार्मिक रीति रिवाजों एवं हवन-यज्ञ के साथ यज्ञोपवित (जनेऊ) संस्कार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

पूज्य सिन्धी साहिती पंचायत के अध्यक्ष तीरथदास नेभनानी ने अवगत कराया कि आज गुरूवार को अमर शहीद संत कंवरराम के जन्मोत्सव एवं बैसाखी के शुभ अवसर पर सेक्टर-14 स्थित संत कंवरराम भवन पर यज्ञोपवित (जनेऊ) संस्कार कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
समाजसेवी शिवलदास तलरेजा, जयकिशन दवे, प्रतापराय चुघ, नानकराम कस्तूरी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सफल बनाने में सर्वश्री अर्जुनदेव केवलरामानी, प्रेमचन्द सावनानी, लक्ष्मण रामचन्दानी, भरत गंगलानी, जया पहलवानी, मनोहर चेलानी, भगवान सचदेव, अशोक नेभनानी, रमेश दत्त वानी, कमल वरधानी, दिलीप छतवानी व महिला एवं युवा संगठन का सहयोग सराहनीय रहा। संचालन ज्ञानेन्द्र ज्ञानी ने किया। यह जानकारी वरिष्ठ सचिव  मनोहर खूबचन्दानी ने दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *