Header Banner

जैन समाज के सामूहिक विवाह समारोह 29 को

BY — April 15, 2017

पंजीयन आरंभ, तैयारियां जोरों पर

उदयपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी श्री महावीर युवा मंच संस्थान की ओर से 29 अप्रेल को अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह आयोजन होंगे। आयोजन के लिए संस्थान की टीमें आसपास के गांवों सहित सभी इलाकों में दौरे कर रही हैं।

संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आयोजन के संयोजक श्याम नागौरी के नेतृत्व में संस्थान अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चोरडिया, महामंत्री अशोक कोठारी एवं अन्य पदाधिकारी गांव-गांव में दौरे कर रहे हैं।
फत्तावत ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह समिति के साझे में होने वाले इस पन्द्रहवें आयोजन के लिए जोड़ों का पंजीयन अभी चल रहा है। भूपालपुरा ग्राउण्ड में कार्यक्रम होगा। आयोजन में सामूहिक बारात के बाद दूल्हा-दुल्हनों के परिजनों, रिश्तेदारों सहित आमंत्रित अतिथियों का स्नेह भोज होगा। दोपहर में सामूहिक पाणिग्रहण संस्कार होगा। बाहर से आने वाले दूल्हा-दुल्हन एवं परिजनों-रिश्तेदारों के लिए आवास व्यवस्था की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply