Header Banner

आयशा रही स्वस्थ शिशु, पांच हजार का इनाम

BY — April 16, 2017

उदयपुर। महावीर एकेडमी स्मार्ट किड्स प्ले स्कूल, न्यू क्रिस्टल प्लाजा, सेक्टर 9 और जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता हुई। इसमें पहले स्थान आयशा खान, दूसरे स्थान पर छवि बदलानी, तृतीय स्थान पर भावना नागदा रहे।

प्रथम रही आयशा खान को पांच हजार, द्वितीय छवि बदलानी को तीन हजार और तृतीय भावना नागदा को दो हजार रूपए का नकद पुरस्कार दिया गया। महावीर एकेडमी के डायरेक्टर राजकुमार फत्तावत ने बताया कि प्रथम तीन स्थान पर रहे शिशुओं का चयन 366 बच्चों में किया गया। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल की मेडिकल टीम सहित शिक्षा उप निदेशक भरत मेहता चयन समिति में रहे। उन्होंने प्रथम तीन स्थान पर रहे शिशुओं सहित सांत्वचना पुरस्कार के लिए मंथन त्रिवेदी, नायदा कुरैशी, भावी जोशी, निर्जला शर्मा, हिताक्षी सोनी, जहान जोशी, भूमिका साहू, आर्यवीर आमेरा, मोहम्मद आमिर मंसूरी, आकांक्षा राठौड़ का चयन किया। इन्हें 500-500 रूपए के समकक्ष पुरस्कार दिए गए। चयन टीम में जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल से शीतल जैन, डॉ. नेहा दक और डॉ. प्रियांश माथुर रहे। संचालन प्रिंसीपल सपना गौड़ ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply