Header Banner

25 वर्षीतप करने वाले तपस्वियों का बहुमान

BY — April 22, 2017

उदयपुर। मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में आराधना महिला मंच की ओर से शनिवार को वर्षी तपस्वियों का बहुमान किया गया।

मंच की अध्यक्ष उषा बोर्दिया ने बताया कि बहुमान समारोह में मण्डल की सभी बहिनों ने ढोलक-मजीरों की धुनों के साथ चौबिसियां गाई तथा भक्ति नृत्य किये। उन्होंने बताया कि कुल 25 तपस्वियों का बहुमान किया गया। इस दौरान शहर की अन्य जैन महिला मण्डलों की बहनों ने भी आराधना भवन पहुंच कर बहुमान समारोह में सहयोग प्रदान किया एवं तपस्वियों का बहुमान किया। कई बहनों ने हाथों में मेहदी भी रचाई। बहुमान उत्सव के बाद धन्यवाद की रस्म दर्शना मेहता ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply