Header Banner

बालिकाओं के शौचालय एवं पीने के पानी की टंकी का उद्घाटन

BY — April 24, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज की वर्ष 2016-17 की प्रान्तपाल की अधिकारिया यात्रा होटल अलका में आयोजित की गई।

प्रान्तपाल रमेश चौधरी ने रोटरी द्वारा वैश्विक स्तर पर आयोजित किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष संजीव जोधावत ने बताया कि इससे पूर्व प्रान्तपाल चौधरी ने रामपुरा स्थित संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण कराने के साथ ही बच्चों के पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की टंकी का निर्माण कराकर उसका चौधरी के हाथों उद्घाटन कराया।
जोधावत ने बताया कि वैश्विक स्तर पर जनहित सेवा कार्यो के लिए क्लब ने रोटरी इण्डिया फाउण्डेशन को 91 हजार रूपयें का चैक प्रदान किया। अतिथियेां ने क्लब की बुलेटिन का विमोचन किया।
समारोह में दो नये सदस्यों को दो नये सदस्यों शैलेन्द्र सोमानी,अशोक सोनी को पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने शपथ दिलायी। इस अवसर पर सहायक प्रान्तपाल दीपक सुखाड़िया, पूर्व प्रान्तपाल डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी, डॉ. निर्मल कुणावत, डॉ. लोकेश जैन,सचिव दीपक गोयल सहित अनेक सदस्य एंव अतिथि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply