Header Banner

पेसिफिक के 21 विद्यार्थियों का अमेज़न तथा ओप्पो में प्लेसमेंट

BY — April 26, 2017

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय में बहुराष्ट्रीय कंपनी अमेज़न द्वारा इंजीनियरिंग छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया जिसमे साक्षात्कार के बाद 6 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

चयनित विद्यार्थियों में कंप्यूटर साइंस ब्रांच के सलोनी पंड्या, आकाश सैनी, हार्दिक बियावत, शुभम व्यास मैकेनिकल ब्रांच के मनीष समाध्या तथा इलेक्ट्रिकल ब्रांच के पुनीत पारेता शामिल हैं। फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग के निदेशक पीयूष जवेरिया तथा हेड कॉर्पोरेट ट्रेनिंग प्रत्युष भंडारी ने बताया कि अमेज़न के अलावा गत सप्ताह विश्वविद्यालय में बहुराष्ट्रीय कंपनी ओप्पो मोबाइल्स द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया जिसमे अंतिम वर्ष में अध्ययनरत  कुल 15  विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की जिसमे कंप्यूटर विज्ञान संकाय के हिमशिखा जोशी, ज्योति उदावत, सलोनी पंड्या मैकेनिकल संकाय के रजत परिहार, कुलदीप गर्ग, देवेंद्र सिंह राठौर, हरिओम सिंह राणावत, मनीष समाध्या इलेक्ट्रिकल संकाय के सुधीर कुमार, देवेंद्र चौधरी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन संकाय के विमल चौहान, पल्लवी शर्मा, मुनीश राजन, शांतनु शर्मा तथा सिविल संकाय के सिकंदर कुमार शामिल हैं। चयनित छात्रों को दोनों कंपनियों द्वारा अगले माह कंपनी द्वारा बैंगलोर, हैदराबाद तथा जयपुर आदि स्थानों पर नियुक्ति दी जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply