Header Banner

रोटरी श्रेष्ठ वक्तव्य प्रतिभा प्रतियोगिता में एमएमपीएस प्रथम

BY — April 28, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर एवं विज्ञान समिति के संयुक्त ततवावधान में आज रोटरी श्रेष्ठ वक्तव्य प्रतिभा प्रतियोगिता के तहत राष्टीय एकता एवं सद्भाव क्यों व कैसे नामक आयोजित की गई जिसमें एमएमपीएस प्रथम, देहली पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा तृतीय सेन्ट जोसेफ सैकण्डरी स्कूल रहा।

क्लब अध्यक्ष मानिक नाहर ने बताया कि प्रतियोगिता में एमएमपीएस की मुमुक्षा पालीवाल प्रथम, चारवी बंसल द्वितीय एवं प्रियंका राजानी तृतीय रही। प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्लब सचिव अनिल छाजेड़ ने बताया कि बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को क्रमशः 4, 3 व 2 हजार रुपए का नकद पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. एलएल धाकड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में राष्ट के प्रति अपने स्नेह, कर्तव्य व समर्पण की भावना को जागृत करना था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply